बिहार के सासाराम जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित मलाव गांव में प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी. इस कार्रवाई के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है, जबकि परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, राजपुर प्रखंड के बीडीओ रवि राज को सूचना मिली थी कि गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है.