संभल जिले के असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में साढ़े तीन बीघा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. प्रशासन द्वारा पैमाइश में मस्जिद, मदरसा और पांच दुकानों का निर्माण अवैध पाए जाने के बाद 8 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था. समय सीमा के भीतर ही ग्रामीणों और कमेटी के लोगों ने खुद आगे बढ़कर निर्माण हटाना शुरू कर दिया.