संभल मुरादाबाद हाईवे पर एक केमिकल से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से भारी अफरा तफरी मच गई. आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे ट्रक में रखे केमिकल के ड्रम धड़कने लगे. ट्रक से निकलता केमिकल सड़क किनारे खेतों में रिस गया जिससे खेतों में भी आग भड़क उठी. आसमान में काले धुएं के गुबार दूर तक देखे गए.