समस्तीपुर में नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक पर पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने पिता पर हमला किया और बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी घायल कर दिया. इलाज के लिए पटना ले जाते समय पिता की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद की है और जांच जारी है.