बिहार के समस्तीपुर में ग्रेनाइट टाइल्स फेंक कर मारे जाने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की है, जहां कथित तौर पर शौच करने को लेकर हुए विवाद में छत से ग्रेनाइट टाइल्स फेंक दी गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था.