चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है. दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को उठाने और स्वस्थ चर्चा को बढ़ावा देने की अपील की है. उन्होंने विपक्ष से सरकार को विकास के कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि प्रदेश में विकास की गति बनी रहे और जन कल्याण सुनिश्चित हो.