समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनावों में इस बार तृणमूल कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए बड़ी जीत हासिल करेगी. चुनाव आयोग के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के बीच मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं. जनता महंगाई और सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान है.