समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों सख्त तेवर दिखा रहे हैं. ये उनके बयानों से झलक रहा है. मानो अखिलेश अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों को एक जैसा मानकर चल रहे हैं. हालांकि, वो इंडिया गठबंधन के साथ रहते हुए बीजेपी से लड़ने की बात भी कर रहे हैं. इसका असर गठबंधन पर जरूर पड़ेगा.