तमिलनाडु के सलेम में इलाके की पानी की टंकियों से महिला के शरीर के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई. परिवार घर लौटने पर नल से पानी आने के बाद टंकियों की जांच करने पहुंचा, जहां तीन बोरियों में मानव अंग मिले. पुलिस ने शव के हिस्सों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हाथ पर मिला ‘Ganapathy’ टैटू महिला की पहचान का सुराग माना जा रहा है.