'साहित्य आजतक 2026' के मंच पर आमंत्रित आरजे रफत ने कहा कि मैं आपको सच बताना चाहती हूं कि आजकल कई लड़कियां, जो कपड़े उतारकर रील्स बनाती हैं, बड़ी-बड़ी गाड़ियां घर लाती हैं. ये पैसे वे इंस्टाग्राम से नहीं कमा रही, बल्कि ओनली फैंस जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए कमा रही हैं. इस तरह के प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को बात करने या मैसेज भेजने के लिए पैसे देना होता है और लड़कियों को इससे भारी इनकम होती है. हर बातचीत के साथ पैसे लिए जाते हैं और इसी वजह से अश्लीलता में वृद्धि हो रही है.