यूपी के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद जमीन के नीचे करीब 20 फीट गहरी संरचना मिली. ASI की शुरुआती जांच में यह कुएं जैसी दिखी और लखौरी ईंटें मिलीं. निर्माण शैली के आधार पर इसकी उम्र 200-250 साल होने का अनुमान है, लेकिन वैज्ञानिक जांच जरूरी है.