मध्य प्रदेश के सागर जिले से चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि सिविल अस्पताल में इलाज के बाद 19 महीने के मासूम की आंखों की रोशनी चली गई. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति गठित कर दी है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी.