न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी भावुक हैं. उनके शानदार करियर को याद करते हुए कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. इसी क्रम में सचिन तेंदुलकर ने भी विलियमसन की बल्लेबाजी, व्यक्तित्व और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उनका संदेश क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है.