सचिन तेंदुलकर ने अपने 53वें जन्मदिन पर मुंबई में प्रशंसकों का अभिवादन किया और पत्नी अंजलि के साथ एक छोटे फैन से मिलकर इस दिन को खास बनाया. महज 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन ने 100 शतकों का वो पहाड़ खड़ा किया है जिसे तोड़ना आज भी नामुमकिन लगता है. जन्मदिन के मौके पर उनके दोस्त विनोद कांबली के साथ की गई ऐतिहासिक 664 रनों की साझेदारी के किस्से भी ताजा हो गए जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था