गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह ने लोगों के बीच चिंता का माहौल बना दिया है. सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद राज्य के कई हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं. लोगों ने बिना पुष्टि के ही अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराने के लिए पंपों का रुख किया, जिससे कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने लोगों से अपील की है कि वो किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह कतारों में खड़े न हों. उन्होंने साफ कहा कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और सभी को पर्याप्त मात्रा में ईंधन मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा.