रोहतास जिले के डेहरी के न्यू एरिया स्थित वार्ड नंबर 17 में रविवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब एक किराए के मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की गतिविधियां चलाई जा रही हैं.