मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में हरियाणा एसटीएफ ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस की एंटी एक्सॉर्शन टीम और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन कर चार लोगों को पकड़ा है. गिरफ्तार किए गए तीन लोग आगरा से और एक नोएडा से हैं.