रोहित शर्मा के नए टीवी शो के टीजर में पीले कपड़ों को लेकर अभिषेक नायर ने उनकी आईपीएल टीम पर मजाक किया. ऑडियंस ने मुंबई के नारे लगाए तो रोहित ने जवाब दिया, हमेशा. इससे मुंबई इंडियंस के साथ उनके जुड़ाव की चर्चा फिर तेज हो गई. रोहित टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वनडे खेल रहे हैं. वेस्टइंडीज सीरीज में उनका भविष्य भी नजरों में रहेगा.