आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र का कहना है कि बिहार सरकार पूरी तरह से कंगाल हो चुकी है और उनका खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है. अब वह जनता को केवल झांसा और जुमलेबाजी देकर खुद को चलाने की कोशिश कर रही है. देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है और सरकार के पास न पैसे हैं और न ही संसाधन.