आईपीएल 2026 में रियान पराग का वेपिंग वीडियो सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है. बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है, लेकिन मामला अब कानूनी और सामाजिक बहस का रूप ले चुका है. महिला समूहों ने इसे युवाओं पर गलत असर डालने वाला बताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब नजरें बीसीसीआई और पराग की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं.