पश्चिमी एशिया में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं जहां युद्ध की संभावना बढ़ रही है. शुक्रवार को ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया. ईरान ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला किया गया तो वह मिडल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा.