देशभर में बढ़ती गर्मी का असर अब सिर्फ दिन तक सीमित नहीं रहा. रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों की बिजली पर निर्भरता बढ़ गई है. दिल्ली समेत कई शहरों में बिजली की सबसे ज्यादा मांग अब शाम और रात के समय दर्ज की जा रही है. बदलते मौसम और गर्म रातों ने बिजली खपत के पुराने पैटर्न को बदल दिया है, जिससे ऊर्जा प्रबंधन की नई चुनौतियां सामने आ रही हैं.