रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के पहले हफ्ते में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया. अल्टीमेट रूलर टास्क के दौरान दोनों में तीखी बहस हुई. इसके बाद सिवेत ने शहजाद को धक्का दिया और खींचतान में उनके कपड़े फट गए. घटना के बाद सिवेत को पेंटहाउस से बाहर कर दिया गया. वहीं, कुछ प्रतियोगियों ने इस फैसले पर सवाल उठाए