लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने शून्यकाल के दौरान पंजाब से जुड़ा एक मुद्दा उठाया. कांग्रेस सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह से पूरी बात सुनकर जाने का अनुरोध किया. इस पर गृह मंत्री अमित शाह अपनी जगह रुके और सांसद से कहा कि मुझे लिखकर दे दें कि इसे सीबीआई को दिया जाए. मैं टप से लिखकर दे दूंगा.