भारतीय रिजर्व बैंक लगातार अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ाने के साथ विदेशों में रखा सोना भी भारत वापस ला रहा है. बीते कुछ वर्षों में RBI ने बड़ी मात्रा में सोना देश में सुरक्षित रखा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच अपने रिजर्व पर सीधा नियंत्रण रखना अब हर देश की प्राथमिकता बनता जा रहा है.