केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनपर तीखा प्रहार किया. उन्होनें कहा कि संसद में राहुल गांधी के आचरण ने सभी को निराश किया है. सेना की छवि खराब करना और उसके आत्मविश्वास को कमज़ोर करना उनकी आदत बन चुकी है. बालाकोट और उरी जैसे घटनाओं पर उन्होंने हमेशा सेना के बारे में सवाल उठाए है.