आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम में बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है. इसी बीच रविचंद्रन अश्विन के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “जब MSD हैं, तो किसी और को ढूंढने की जरूरत क्या है?” इसके बाद फैन्स अब महेंद्र सिंह धोनी को भविष्य में सीएसके का हेड कोच बनते देखने की चर्चा कर रहे हैं.