यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बीच बलिया में उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है. मीडिया से बात करते हुए रवि किशन ने कहा हां मैं ब्राह्मण हूं और ब्राह्मण को गाली देना आजकल फैशन हो गया है.