झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी से बंदरिया का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. ब्लॉक चौक स्थित शराब की दुकान में अचानक पहुंची बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की बोतल से शराब पी ली. इसके बाद वह वहीं लेटकर सो गई. बंदरिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. दुकानदार को काटने के बाद मामला और बढ़ गया. सूचना पर रेस्क्यू टीम पहुंची और बंदरिया को सुरक्षित बाहर निकाला