रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारियों का हाथ से लिखा 'Code of Conduct' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इसमें छात्रों ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान राजनीतिक भाषण, व्यक्तिगत टिप्पणी और अभद्र भाषा से दूरी रखी जाएगी. पूरा विरोध केवल भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों और संवैधानिक तरीकों तक सीमित रहेगा.