सोशल मीडिया पर बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पुराने और सड़े हुए खीरों को हरे रंग में डुबोकर रख रही है जिससे खीरा ताजा नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.