26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि. हिंदू धर्म में राम नवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ था. इसी कारण हर साल इस तिथि पर देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ राम नवमी का पर्व मनाया जाता है.