राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच में पूछताछ के दौरान कई नए दावे सामने आए हैं. सूत्रों के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर रकम को सीधे अपने खातों में रखने के बजाय रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों के जरिए लेनदेन करते थे. पुलिस अब बैंक रिकॉर्ड, नकदी के संभावित ठिकानों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. मामले में आगे और तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है.