अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच हर दिन नए मोड़ ले रही है। एसआईटी की जांच में कथित तौर पर लाखों रुपये की नकदी, अमेरिकी डॉलर, सोना-चांदी और अन्य अहम सुराग मिलने का दावा किया गया है। आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि जांच में यह साबित होता है कि मंदिर के चढ़ावे के पैसे से संपत्ति बनाई गई है, तो कथित तौर पर ऐसी संपत्तियों की रिकवरी की कार्रवाई भी की जा सकती है।