राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने अंतरिम रिपोर्ट सैंप दी है. इस रिपोर्ट में जांच की दिशा जमीन खरीद से संबंधित ब्यौरे को लेकर है जिसमें अलग अलग बैंकों में जमा करोड़ों रुपए की जानकारी भी शामिल है. साथ ही दावा किया गया है कि सिट की जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों को नोटों की गड्डियों से खुले नोट निकालकर अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और गहनों में छिपाते हुए देखा गया.