हम सभी प्रशासन से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि हमारे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. मंगोलपुरी में नशा खुलकर बिक रहा है और इस कारण अपराध का स्तर बढ़ता जा रहा है. ऐसी स्थिति में जरूरी है कि इस नशे और अपराध पर प्रबल रोक लगाई जाए. आज की जो बेरहमी भरी घटना हुई, उसके सभी आरोपियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए. यहाँ तक कि फांसी की सजा भी मांगी जा रही है.