रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ईरान-अमेरिका तनाव में फिलहाल भारत मध्यस्थता नहीं कर रहा, लेकिन भविष्य में इसकी संभावना है. भारत ने शांति वार्ता की अपील की है. पश्चिम एशिया संकट का असर ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है, इसलिए भारत संतुलित कूटनीति के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है.