राजकोट में शादीशुदा बहन से बातचीत के शक में एक युवक ने दिनदहाड़े अपने ही दोस्त की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना 3 फरवरी मंगलवार को दोपहर स्पीडवेल चौक के पास वास्तु प्लाज़ा स्थित माधव होटल के नजदीक हुई. महज 44 सेकंड में आरोपी ने चाकू से करीब आठ वार कर 43 वर्षीय निलेश धोखिया की जान ले ली. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. एसीपी बी.जे. चौधरी के अनुसार, सूचना मिलते ही तालुका पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां निलेश को मृत घोषित कर दिया गया.