राजस्थान के बानसूर में एक बच्चे के हाथ में सांप लिए वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए गए. हालांकि छात्र के पिता ने स्पष्ट किया कि घटना स्कूल में नहीं, बल्कि घर लौटते समय रेट स्नेक के रेस्क्यू के दौरान हुई थी. उन्होंने कहा कि बच्चे ने कुछ देर के लिए सांप हाथ में लिया था और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी.