जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर छात्र राजनीति गरमा गई. संविधान पार्क में होने वाले “मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम” के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार की ओर बढ़े, जहां पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की.