उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से प्रशासन की बड़ी लापरवाही और बदइंतजामी की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. भारी बारिश के बाद महोबा जिला अस्पताल का पूरा परिसर जलमग्न हो गया है. सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि अस्पताल का सीटी स्कैन रूम भी पूरी तरह से बारिश के पानी में डूब चुका है. करोड़ों रुपये की लागत से आई सीटी स्कैन मशीन पानी से घिरी हुई नजर आ रही है, जिससे इस कीमती मशीन के पूरी तरह से खराब होने का खतरा मंडरा रहा है.