कांग्रेस नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर पर सीजेपी आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच का अपडेट लेने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. वह पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को भी साथ लेकर गए. राहुल गांधी का कहना है कि मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जांच की स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी. फिलहाल पुलिस की विस्तृत कार्रवाई सामने नहीं आई है.