कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत राहुल गांधी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम अब पटना की बजाय देहरादून में होगा. सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में बदलाव संगठनात्मक परिस्थितियों और अन्य कारणों को देखते हुए किया गया है. कांग्रेस अब 17 जुलाई को देहरादून में कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है. इस बदलाव के बाद राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.