काफी समय से यह चर्चा हो रही है कि मोदी जी ने देश की आर्थिक संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. अब एक आर्थिक तूफान की आहट महसूस की जा रही है. उनकी बनायीं हुई आर्थिक संरचना, जिसमें बड़े उद्योगपति अदानी और अंबानी जैसे नाम जुड़े हैं, अब कमजोर होने लगी है और टूटने के कगार पर है. यह परिवर्तन आम जनता के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इस बदलाव के नुकसान सीधे जनता तक पहुंचेंगे जबकि बड़े उद्योगपतियों को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.