कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में माफी मांगकर कानूनी विवाद समाप्त किया है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने आठ साल पहले राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. लंबे समय की कानूनी प्रक्रिया के बाद, राहुल गांधी ने बिना शर्त माफी मांग ली है.