पंजाब की सियासत में उठ रहे सवालों के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक भावुक और तीखा वीडियो संदेश जारी कर अपनी स्थिति साफ की है. करीब तीन मिनट के इस वीडियो में उन्होंने उन आरोपों का जवाब दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दों को नहीं उठाया. राघव चड्ढा ने पंजाब को केवल एक राजनीतिक मुद्दा मानने से इनकार करते हुए कहा कि पंजाब उनका घर, उनका कर्तव्य और उनकी रूह है