पंजाब के तरनतारन में एक मंदिर के पास लावारिस हालत में ई स्कूटर खड़ा था. लोगों ने देखा तो विस्फोटक होने की आशंका के चलते दहशत फैल गई. स्कूटर की डिग्गी खुली थी और उसमें चाबी भी लगी हुई थी. इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर आसपास की दुकानें बंद करा दीं.