पंजाब में 6 मार्च से 16 मार्च तक बजट सत्र बुलाए जाने की घोषणा की गई है. बजट 8 मार्च को रविवार के दिन पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि यह बजट लोक पक्षीय होगा जिससे सभी की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा. जरूरत पड़ी तो सत्र की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है ताकि सभी विषयों पर उचित विचार किया जा सके.