बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान के करियर में 'वांटेड' बेहद खास फिल्म मानी जाती है. ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार सलमान के फैंस 16 साल से कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के सलमान खान के साथ रिश्तों में आए तनाव के बाद कहा जाने लगा कि अब 'वांटेड 2' बनना मुश्किल है. लेकिन अब फिल्म के सीक्वल बनाए जाने की खबर खुद प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कन्फर्म की है.