अमेरिका के लॉस एंजेलिस में विनाशकारी आग ने तबाही मचा रखी है. पिछले आठ दिनों से धधक रही इस आग ने अब तक 24 लोगों की जान ले ली है, जबकि 12,000 से ज्यादा इमारतें खाक हो चुकी हैं. हालात इस कदर तक बिगड़ चुके हैं कि एक लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा है.